पुंछ: पाकिस्तान सीमा को निशाना बनाकर लगातार फायरिंग कर रहा है। पाकिस्तानी सैनिक जहां एक तरफ जम्मू के पुंछ में गोलियां बरसा रहे हैं वहीं उन्होंने अब उड़ी में फायरिंग शुरू कर दी है।
सूत्रों के अनुसार आज सुबह करीब साढ़े दस बजे पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ में बिना उकसावे के गोलीबारी शुरू कर दी जिससे स्थानीय लोगों में डर बना हुआ है। पाकिस्तान छोटे हथियारों से गोलीबारी कर रहा है। भारतीय सैनिक भी मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। दोनों तरफ से रूक-रूक कर गोलीबारी जारी है। वहीं पाकिस्तान ने कश्मीर के उड़ी में भी फायरिंग शुरू कर दी है।